Posts

Showing posts from October, 2021

हमारे तो एक प्रभु हैं...

Image
  बड़े भाग मानुष तन पावा। मनुष्य शरीर बड़े भाग्य से मिलता है,भगवान की कृपा से मिलता है।इसलिए यह शरीर भगवान के लिए है।उनको प्राप्त करने के लिए है। वास्तव में एक मेरे प्रभु श्री सीताराम जी के अलावा और किसी की सत्ता है ही नहीं।आप विचार करके देखें,ये शरीर,ये संसार मिटनेवाला है,निरंतर मिट रहा है। जब हम मां के पेट से पैदा हुए थे,उस समय इस शरीर की क्या अवस्था थी और आज जब देखते हैं तो इसकी कैसी अवस्था है। ये संसार,ये शरीर पूर्व में जैसा था आज वैसा नहीं है और आज जैसा है,भविष्य में ऐसा नहीं रहेगा।यह निरंतर बदलने वाला है,बदल रहा है।लेकिन जो कभी नहीं बदलता सदा एकरूप बना रहता है वह केवल भगवद तत्व है,परमात्म तत्व है। हमारे प्रभु सीताराम जी निरंतर रहने वाले हैं और यह संसार  छूटनेवाला है। इसलिए हमें चाहिए कि हम दृढ़ता से यह मान लें कि प्रभु हमारे हैं और हम प्रभु के हैं।जैसे छोटा सा बालक कहता है कि मां मेरी है।कोई उससे पूछे कि बता मां तेरी क्यों है।तो इसका उत्तर उसके पास नहीं है।उसके मन में कोई शंका,कोई संदेह नहीं हैं। मां उसकी है, बस।फिर चाहे आप कुछ भी कहें, उसके लिए आपकी कोई बात महत्व ...

यात्रा

Image
यात्रा मनुष्य जीवन का सबसे सुखद अनुभव है।जीवन की ऊहापोह में जब मन अशांत और हताश होता है,तब यात्रा का सुखद अनुभव मन को नवीन कर देता है।मन की हताशा पुनः उत्साह का रूप धर लेती है और विशाल गंभीर हृदय से विश्वास और दृढ़ता का मोती खोज कर,उसके आलोक में अपने पथ को फिर एक बार आलोकित करती है।वैसे तो मनुष्य का सम्पूर्ण जीवन ही एक सुदीर्घ यात्रा है।इस यात्रा के दौरान कई बार वह टूटता और बिखरता है।कितने ही सपनों को वह साकार होते और मरते देखता है किंतु यात्रा के यही अनुभव अंत काल में उसे एक सुखद नींद का आभास देते हैं।मनुष्य आदि-अनादि काल से ही यात्राओं के अनुभवों को अपनी स्मृतियों में संचित करते आरहा है।नयी सभ्यताएं ,नयी व्यवस्थाएं नए संस्कार इन्हीं सुदीर्घ कालीन स्मृतियों की देन हैं। हर व्यक्ति का अनुभव निजी है,व्यक्तिगत है।किन्तु यही अनुभव शब्दों के माध्यम से सर्वग्राही हो जाता है।प्रत्येक व्यक्तिमन उसका अनुभव करते हुए जीवन को धन्य समझता है।हनुमान जी की समुद्र यात्रा न जाने कितने ही मन को आज भी उत्साह और वीरता से भर देती है।समुद्र की ऐसी ही यात्रा का सौभाग्य मुझे इस बीच प्राप्त हुआ।जब हमने एली...